Don't know why my senses work more,
When February comes to adore.
February feels like I'm embracing the snowy hill,
It tastes like tequila that makes me chill.
It smells like an orchard of pear,
I see the birds and their song is all that I hear.
Sunday, 11 February 2018
February
किस्मत
जब चीज़े ना मिले तो किस्मत पर टालना अच्छा लगता है,
यही तो एक चीज़ है जो इल्ज़ाम लेकर भी ख़ामोश रहती है।
वादा
असर दिखेगा मेरा , मेरे जाने के बाद थोड़ा ज़्यादा,
तुम भी आज़मा लो इसको,कर लिया हमने भी आज
तुमसे फिर ना मिलने का ये वादा।।
People call it Promise day
I can tell you thousands of stories on hugs and kiss,
We'll count our silver hair together, that I promise. 😋
Saturday, 10 February 2018
चलो साथ चलते हैं
चलो कुछ रूहानियत इस रिश्ते में रखते हैं,
एक बार फिर उस पहले दिन की तरह मिलते हैं।
किताब के अंदर बंद उस निशानी की तरह,
चलो आज फिर एक-एक हर्फ साथ पढ़ते हैं।
कश्ती में बैठ, मंज़िल तक पहुंचने से पहले,
चलो समंदर की रेत पर एक दूसरे का नाम लिखते हैं।
यूं तो रोज़ ही मुलाक़ात होती है ख़्वाबों में तुमसे,
चलो कभी सामने बैठकर नज़रों से भी बातें करते हैं।।
Wednesday, 7 February 2018
People call it Rose day
Hey my darling and bright silky rose,
On this 7th of feb i am writing you in my prose.
You hold a fragrance that travels like light,
You soak a warmth of red chilled wine.
I can't help adhering with this fragrance wherever I go,
For i have bunch of roses for the rose i know.
Sunday, 4 February 2018
बस यूं ही
आज एक नए एहसास से मुलाक़ात हुई,
एक तरफा गुफ्तुगू के साथ ये अदना शुरुआत हुई।
घने कोहरे में दूर कहीं चमकती रोशनी की तरह,
जलती बुझती बत्तियों के साथ ढेरों बात हुई।
दिन के उजाले भी कम नहीं हैं मुहब्बत जताने के लिए,
लगता है फकत तेरे एहसास को फिर से जीने के लिए ही रात हुई।।